Rajasthan Crime News: राजस्थान के अजमेर जिले से एक दिल दहला देने वाला दुष्कर्म का मामला सामने आया है। क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके मुंहबोले भाई अभिषेक गुर्जर पर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया कि अभिषेक गुर्जर का उनके घर नियमित आना-जाना था। वह नाबालिग को अपनी मुंहबोली बहन बताता था और रक्षाबंधन व भाई दूज पर राखी बंधवाकर परिवार का विश्वास जीता करता था। एक दिन घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार पीड़िता को घुमाने के बहाने बाहर ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, तलाश जारी
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक गुर्जर के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाने के एएसआई सूरज कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सरकारी अस्पताल में कराया गया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि अभिषेक ने लंबे समय तक परिवार और रिश्तेदारों का भरोसा जीता। उसकी हरकतों का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई। इस खुलासे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
पढ़ें ये खबरें
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार
- ज्ञानेश कुमार के सामने झुके अभिजीत दीपके! आंदोलन पर लगाया ब्रेक, कार्यकर्ताओं से कहा-परिवार के साथ वक्त बिताएं, सौरभ-आशुतोष पर आंखें हुई नम
- पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हथियार और हेरोइन, कसूर और सुलेमान से उड़ान भरने की आशंका; 15 दिन में कई बड़ी खेप बरामद
- मोहन भागवत के ‘बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात’ वाले बयान पर सियासी घमासान; आलोक शर्मा के समर्थन के बाद कांग्रेस प्रवक्ता का पलटवार
- इंदौर में CM मोहन यादव का शस्त्र पूजन: पुलिस को मिलीं 51 हाईटेक बाइक; सुरक्षा से लेकर रोजगार तक, मंच से किए कई बड़े ऐलान
