Rajasthan Crime News: करौली जिले के हिंडौन सिटी स्थित वर्धमान नगर की गुरुकृपा लाइब्रेरी में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सात युवकों को छात्र को घेरकर मारते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित छात्र तरुण शर्मा को गंभीर हालत में राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

कुर्सी से गिराया, फिर पीटा
घटना 16 मई की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र तरुण शर्मा लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहा था, तभी आरोपी सचिन गुर्जर तिघरिया अपने छह साथियों के साथ वहां पहुंचा। सभी ने मिलकर तरुण को पहले कुर्सी से नीचे गिराया और फिर जमकर पीटा। तरुण के साथ एक अन्य छात्र को भी निशाना बनाया गया।
तबीयत बिगड़ने पर खुली सच्चाई
तरुण के पिता रविकांत शर्मा ने बताया कि बेटे ने घर लौटने के बाद शरीर में दर्द की शिकायत की। जब परिवार ने दबाव डालकर पूछताछ की तो उसने पिटाई की पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने नई मंडी थाने में FIR दर्ज कराई।
ब्राह्मण समाज में रोष
घटना के बाद ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
पुलिस की कार्रवाई तेज
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने नई मंडी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। थानाधिकारी कुलदीप ने बताया कि लाइब्रेरी संचालक से पूछताछ की जा चुकी है और पूरे मामले की जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
