Rajasthan Crime News: राजस्थान के नागौर जिले में टीचर और स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम छात्रा के साथ पिछले 6 महीने से यौन शोषण हो रहा था. इस घटना में सबसे चौकने वाली बात यह है कि बच्ची के साथ यौन शोषण करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके घर आकर डेढ़ साल से ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक ही निकला.

नागौर में ट्यूशन टीचर ने दूसरी क्लास की छात्रा (8) का 6 महीने तक यौन शोषण किया. आरोपी टीचर घर में पढ़ाने के दौरान छात्रा के प्राइवेट पार्ट को छूता था. इस दौरान उसने कई बार छात्रा को पेन-पेंसिल भी चुभाई. इस बारे में किसी को बताने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी.
गुरुवार को चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल अधिकार विभाग की टीमें स्कूल पहुंची. टीमों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी और कहा कि अगर आपके साथ कोई घटना हुई है तो हमें खुलकर बताएं.
इस पर पीड़िता छात्रा के बड़े भाई( कक्षा 4 का छात्र) ने हिम्मत जुटाई और टीम के पास पहुंचकर अपनी बहन के साथ हो रही घटना के बारे में बताया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर जसवंत भाटी (28) को हिरासत में लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- नेपाल में जेल ब्रेक और बम विस्फोट के बाद अलर्ट पर भारतीय सीमा, 8 कैदी फरार, SSB ने बढ़ाई सतर्कता
- काछनगादी रस्म में चूक से पनका समाज नाराज, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- Sheopur Cheetah Death News: 19 महीने के चीते KNG-22 के शिकार मामले में एक्शन, STF ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार; बंदूक बरामद
- मिशन इलेक्शन मोड में चुनाव आयोग: मेरठ में दिग्गजों की महाबैठक, जानिए क्या है सियासी हलचल की बड़ी वजह?
- जोधपुर की मशहूर मावा कचौड़ी: मिठास और खस्तेपन का ऐसा संगम, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन, इस दिवाली जरूर करें ट्राई

