Rajasthan Crime: राजस्थान के दौसा जिले में बीती रात एक युवक की हत्या की वारदात सामने आई (Murder Incident in Dausa District, Rajasthan). दौसा शहर के गणेशपुरा रोड स्थित सत्कार कॉलोनी में रात के वक्त युवक को चाकू से गोदकर मर्डर कर दिया.

दरअसल, विनोद बैरवा नामक युवक के घर पर दो युवक आए, कुछ देर बाद घर से रोने और चिल्लाने की आवाज आने लगी (Screams and Cries Heard from the House). पड़ोसी वहां पहुंचे और देखा कि घर से निकलकर दो युवक भागते हुए नजर आए (Neighbors Saw Two Men Running from the House). आसपास के लोगों ने एक युवक को दबोच लिया और दूसरा युवक भाग गया.
घर के अंदर जाकर देखा तो विनोद बैरवा के शरीर पर जगह-जगह चाकू के निशान थे. वह लहुलूहान हालात में चारपाई पर पड़ा हुआ था (Young Man Found Bleeding on Cot). वहां एक चाकू भी पड़ा हुआ मिला (A Knife Found at the Scene). इस मामले की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी (Neighbors Informed Police).
पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया. FSL और MOB की टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए (FSL and MOB Teams Collected Evidence). देर रात मृतक युवक के शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगी है.
पढ़ें ये खबरें
- होर्मुज पर 20 फीसदी टोल से पीछे हटे ट्रंप, अब खाड़ी देशों से बड़े व्यापारिक समझौतों पर फोकस
- एकतरफा प्यार में मेडिकल छात्रा की चाकू से हत्या, बचाने पहुंची महिला कर्मचारी भी घायल
- राजस्थान में 18 प्रसूता की मौत के बाद जागी सरकार, शुरू होगा 5 दिवसीय अभियान
- समस्तीपुर हत्याकांड: सांसद पप्पू यादव ने एसपी से की बात, स्पीडी ट्रायल और त्वरित गिरफ्तारी की रखी मांग
- विधानसभा में नक्सलवाद के खात्मे पर धन्यवाद प्रस्ताव : सदन में स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा- दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई हमने जीती
