Rajasthan News: राजस्थान सरकार अपने दो साल पूरे होने से पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात देने जा रही है। बजट में की गई घोषणा के मुताबिक अब प्रदेश के बुजुर्गों और पेंशनर्स को दवाइयों की होम-डिलीवरी शुरू होने वाली है। योजना को तमिलनाडु के सफल मॉडल पर तैयार किया जा रहा है।

पहले चरण में 4.21 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
सबसे पहले राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में पंजीकृत 4.21 लाख से अधिक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियोंको घर बैठे दवाइयाँ मिलेंगी। इसमें डायबिटीज, हार्ट, किडनी जैसी पुरानी बीमारियों के मरीजों को हर महीने नियमित दवाइयाँ डोर-स्टेप पर पहुंचाई जाएंगी।
दूसरे चरण में 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्ग शामिल
पहले चरण के फीडबैक और सफलता के बाद योजना का विस्तार किया जाएगा। दूसरे चरण में 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को यह सुविधा दी जाएंगी।
ऐसे काम करेगी योजना
- पेंशनर RGHS पोर्टल या आने वाले मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करेंगे।
- डॉक्टर की OPD प्रिस्क्रिप्शन अपलोड करेंगे।
- होम-डिलीवरी का विकल्प चुनेंगे (या चाहें तो खुद मेडिकल स्टोर से ले सकेंगे)।
- सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसी पेनल मेडिकल स्टोर्स से दवाइयाँ लेकर सीधे घर पहुंचाएगी।
पायलट प्रोजेक्ट जयपुर-जोधपुर में
शुरुआत में योजना को जयपुर और जोधपुर में पायलट आधार पर लागू किया जाएगा, क्योंकि इन शहरों में पेंशनर्स की संख्या सबसे ज्यादा हैं। परिणाम अच्छे रहे तो पूरे राजस्थान में इसे लागू कर दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड
