Rajasthan Food Safety: रक्षाबंधन से पहले राजस्थान में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तेज हो गया है। बीकानेर के बीछवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने 1439 किलोग्राम काजू सीज किए। काजू के लेबल में कमी मिलने के बाद नियमानुसार नमूना लिया गया और पूरी खेप को सीज कर दिया गया।

लेबल में कमी मिलने पर सीज किए काजू
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध के अनुसार जयपुर से आए केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित शर्मा के साथ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा और भानू प्रताप सिंह गहलोत ने मैसर्स वीआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्ति ब्रांड के काजू के लेबल में कमी पाई गई। इसके बाद टीम ने खाद्य पदार्थ का नमूना लिया और 1439 किलो काजू सीज कर दिए। यह काजू फड़ बाजार स्थित मैसर्स गोपी किशन सुरेश कुमार की ओर से मंगवाए गए थे।
मावा और काजू कतली के भी सैंपल
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने दूसरे प्रतिष्ठानों से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मैसर्स रूपचंद मोहनलाल की निर्माण इकाई से गुलाबजामुन और खोया के सैंपल लिए गए। वहीं मैसर्स श्री बीकानेर नमकीन भंडार से मीठा मावा और काजू कतली के नमूने लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- UP में अगले 7 दिन बारिश के आसार नहीं, रात में 2-3 डिग्री गिरेगा पारा; बाढ़ से अब भी परेशानी
- Morning News Brief: कोलकाता में पंडाल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 20 के पार, राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर पर बड़ा हादसा: 12 से ज्यादा लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
- जीवन सूक्त : ‘भाग्य’ के पीछे नहीं, ‘योग्य’ होने के पीछे लगाइए अपनी ऊर्जा – संदीप अखिल
- 18 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
