Rajasthan IFS Transfer: राजस्थान सरकार ने देर रात वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 69 आईएफएस अफसरों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं।
इनमें आरएफएस से आईएफएस बने 22 अफसर भी शामिल हैं, जिन्हें प्रमोशन के करीब सात महीने बाद पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा 14 आईएफएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। वन विभाग के मुखिया अरिजीत बनर्जी का पदनाम भी बदलकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स कर दिया गया है।

अरिजीत बनर्जी का बदला पदनाम
वन विभाग के प्रमुख अरिजीत बनर्जी के पदनाम में बदलाव किया गया है। अब उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक और हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स के नाम से जाना जाएगा। देश के कई राज्यों में वन विभाग के मुखिया के पदनाम में पहले ही बदलाव किया जा चुका है।




पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव विजय एन का तबादला कर उन्हें मुख्य वन संरक्षक, स्थापना, जयपुर के पद पर लगाया गया है। वहीं शैलजा देवल को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है।
अनुराग भारद्वाज को पीसीसीएफ आईटी की जिम्मेदारी
प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराग भारद्वाज को पीसीसीएफ आईटी, राजस्थान बनाया गया है। वहीं अनूप के.आर. को जोधपुर से स्थानांतरित कर मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एवं इको-टूरिज्म, जयपुर के पद पर लगाया गया है।
तीन एपीओ आईएफएस अफसरों को भी मिली पोस्टिंग
एपीओ चल रहे तीन आईएफएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। शशि शंकर को वन संरक्षक, वन्यजीव, जोधपुर, गौरव गर्ग को उप वन संरक्षक, ई-गवर्नेंस, मुख्यालय, जयपुर और अक्षय जैन को सहायक वन संरक्षक, कार्यालय उप वन संरक्षक, भरतपुर के पद पर पोस्टिंग दी गई है।
14 आईएफएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज
सरकार ने 14 आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। इनमें शिखा मेहरा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास), जयपुर के साथ एमडी, राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
अनुराग भारद्वाज को पीसीसीएफ आईटी के साथ अध्यक्ष, राजस्थान जैव विविधता मंडल, जयपुर और मुख्य परियोजना निदेशक (ईएपी), जयपुर का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।
उदय शंकर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन एवं प्रशिक्षण), जयपुर, राजेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (समन्वय), जयपुर और अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्रम विधि, जयपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
टी. जे. कविथा को सीईओ, कैंपा, जयपुर, विजय एन. को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय), मुख्यालय, जयपुर और हनुमान राम को अतिरिक्त परियोजना निदेशक, राजस्थान फोरेस्ट्री एंड बायोडाइवर्सिटी प्रोजेक्ट, जयपुर का अतिरिक्त चार्ज मिला है।
इसके अलावा सुनील को मुख्य वन संरक्षक, उदयपुर, डॉ. टी. मोहन राज को मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), कोटा, आशुतोष ओझा को मुख्य वन संरक्षक, आईटी एवं ई-गवर्नेंस, जयपुर और अजय चित्तौड़ा को मुख्य वन संरक्षक, जोधपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
अशोक कुमार महरिया को संयुक्त परियोजना निदेशक, आयोजना एवं कार्यान्वयन, सीआरईएसईपी, जयपुर, सुदर्शन शर्मा को वन संरक्षक, कैंपा, जयपुर और आशीष व्यास को उप वन संरक्षक, वन्यजीव, चिड़ियाघर, जयपुर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
पढ़ें ये खबरें
- TMC से अलग हुए 3 विधायकों ने ली करवट, जागी घर वापसी की ममता!
- Odisha : जान जोखिम में डाल नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण, पुल निर्माण की उठाई मांग
- CG Crime News: शहर के बड़े व्यापारी के खिलाफ POCSO का मामला दर्ज, नाबालिग के आरोप के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
- पन्ना में 7 मजदूरों की चमकी किस्मत: खदान से मिला 16.96 कैरेट का दुर्लभ हीरा, तीन साथियों के घर अब बजेगी शहनाई
- Rajasthan OBC Reservation: OBC आरक्षण पर राजस्थान में बड़ा सियासी खेल? डोटासरा के आरोपों से मचा घमासान, सरकार ने दिया जवाब

