Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 14 IPS अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन में बदलाव किए हैं। इनमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सीकर, फलौदी, दौसा और सिरोही को नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी बदली जिम्मेदारियां

2009 बैच के IPS अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त-I, पुलिस आयुक्तालय जयपुर के पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। 2009 बैच के IPS डॉ. रामेश्वर सिंह को DIG पुलिस, एंटीकरप्शन ब्यूरो-प्रथम, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय जयपुर लगाया गया है। वहीं 2010 बैच के IPS विकास शर्मा को DIG पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय जयपुर से हटाकर DIG पुलिस, SSB, जयपुर भेजा गया है। डॉ. राजीव पवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, जयपुर से हटाकर DIG पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

क्राइम और ट्रैफिक विंग में भी बदलाव

2010 बैच के IPS मनीष अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, नियम, पुलिस मुख्यालय जयपुर से पुलिस अधीक्षक, SCRB, जयपुर लगाया गया है। 2013 बैच के IPS योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त, ट्रैफिक, जयपुर से पुलिस उपायुक्त, क्राइम, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इन तबादलों के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

संजीव जैन बने सीकर के नए SP

संजीव जैन को सीकर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस उपायुक्त, क्राइम, जयपुर के पद पर तैनात थे। संजीव जैन 2013 बैच के IPS अधिकारी हैं। सीकर के मौजूदा SP प्रवीण नायक नूनावत का तबादला कर उन्हें पुलिस उपायुक्त, ट्रैफिक, जयपुर भेजा गया है।

फलौदी को मिला नया SP

फलौदी के पुलिस अधीक्षक सत्यनाम सिंह को SP, SOG, जयपुर के पद पर भेजा गया है। वह 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनकी जगह आदित्य काकड़े को फलौदी का नया SP बनाया गया है। इससे पहले वह कमांडेंट, 9वीं बटालियन RAC, टोंक के पद पर तैनात थे।

दौसा में भी बदले पुलिस अधीक्षक

दौसा के SP पीयूष दीक्षित का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर बनाया गया है। उनकी जगह कुंदन कंवारिया को दौसा का नया SP नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह SP, SOG, जयपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सिरोही को भी मिला नया SP

सिरोही के SP पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को कमांडेंट, 7वीं बटालियन RAC, भरतपुर भेजा गया है। उनकी जगह अजेय सिंह राठौड़ को सिरोही का नया SP बनाया गया है। वह इससे पहले 7वीं बटालियन RAC, भरतपुर में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

Rajasthan IPS Transfer: किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

अधिकारीनई जिम्मेदारी
अजय सिंहअतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, जयपुर
डॉ. रामेश्वर सिंहअतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, जयपुर
विकास शर्माDIG पुलिस, SSB, जयपुर
डॉ. राजीव पवारDIG पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय
मनीष अग्रवालSP, SCRB, जयपुर
योगेश गोयलDCP, क्राइम, जयपुर
संजीव जैनSP, सीकर
प्रवीण नायक नूनावतDCP, ट्रैफिक, जयपुर
सत्यनाम सिंहSP, SOG, जयपुर
आदित्य काकड़ेSP, फलौदी
पीयूष दीक्षितSP, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर
कुंदन कंवारियाSP, दौसा
पुष्पेंद्र सिंह राठौड़कमांडेंट, 7वीं बटालियन RAC, भरतपुर
अजेय सिंह राठौड़SP, सिरोही

पढ़ें ये खबरें