Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में लोग अब भी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। फिलहाल मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इसकी एंट्री अगले 2 से 3 दिनों के भीतर हो सकती है।
इस बीच प्रदेश के कई शहरों में तापमान लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फलोदी में 43.6 डिग्री, जबकि बीकानेर और चूरू में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

उमस के कारण 50 डिग्री जैसी महसूस हो रही गर्मी
तापमान के साथ बढ़ी नमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ‘हीट इंडेक्स’ 48 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच महसूस हो रहा है। अधिक नमी के कारण शरीर से निकलने वाला पसीना आसानी से नहीं सूखता, जिससे वास्तविक तापमान की तुलना में गर्मी कहीं अधिक महसूस होती है।
2 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 जुलाई से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। वहीं 3 से 5 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी राजस्थान में अभी जारी रहेगा गर्मी का दौर
मानसून की दस्तक से पहले पश्चिमी राजस्थान को अभी कुछ और दिनों तक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे लालू प्रसाद यादव, महाअष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध पंडाल में परिजनों संग की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
- Haryana Top News : धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, सिटी बस सेवा प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, करनाल में कश्मीर जा रही बस पर पथराव, समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें..
- CISF में बड़ा बदलाव: 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा, बिजली से लेकर बंदरगाहों तक सुरक्षा की कमान होगी मजबूत
- सावधान! अब मोमोज, चटनी और मिठाइयों में केमिकल रंग मिलाया तो खैर नहीं, यूपी में केमिकल कलर्स बैन

