Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026: राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव समन्वयकों की नियुक्ति की है। 200 वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। ये समन्वयक 24 से 26 अगस्त तक अपने क्षेत्रों में रहकर कार्यकर्ताओं और टिकट दावेदारों से संवाद करेंगे। इसके आधार पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

200 विधानसभा क्षेत्रों में उतरेगी कांग्रेस की टीम
कांग्रेस ने निकाय चुनावों की तैयारियों को केवल प्रदेश स्तर की बैठकों तक सीमित रखने के बजाय सीधे विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है। चुनाव समन्वयक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। टिकट के दावेदारों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पार्टी का जोर ऐसे प्रत्याशियों की पहचान पर रहेगा, जिनकी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ और चुनाव जीतने की क्षमता हो।
24 से 26 अगस्त तक होगा तीन दिवसीय प्रवास
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के मुताबिक जिला प्रभारी, सह-प्रभारी और विधानसभा चुनाव समन्वयक 24, 25 और 26 अगस्त को संबंधित जिलों और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। जिला मुख्यालय पर होने वाली बैठकों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करेंगे। इनमें जिला प्रभारी और प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल होंगे। वहीं ब्लॉक स्तर की बैठकों की अध्यक्षता संबंधित ब्लॉक अध्यक्ष करेंगे। चुनाव समन्वयक स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और संभावित प्रत्याशियों पर फीडबैक लेंगे।
दावेदारों से सीधे फीडबैक, प्रत्याशी चयन पर जोर
जिला प्रभारी और चुनाव समन्वयक मिलकर कार्यकर्ताओं और टिकट दावेदारों से चर्चा करेंगे। इस पूरी कवायद का उद्देश्य निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को ज्यादा व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। पार्टी स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता की सक्रियता, क्षेत्र में उसकी स्थिति और चुनावी संभावनाओं से जुड़ी जानकारी जुटाएगी। इसके बाद यह फीडबैक प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंचाया जाएगा।
27 अगस्त तक देनी होगी ग्राउंड रिपोर्ट
गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव समन्वयकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए समय-सीमा भी तय कर दी है। तीन दिन के प्रवास और बैठकों के बाद निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन से जुड़ी पूरी ग्राउंड रिपोर्ट 27 अगस्त 2026 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर मुख्यालय को सौंपनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर पार्टी आगे की चुनावी रणनीति और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- मलेशिया से भारत डिपोर्ट किये गए तीन भगौड़े गैंगस्टर, अमित शाह बोले- बंबीहा गैंग से जुड़ें
- IPS Transfer Breaking: बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कौन से जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…
- अब पूजी जाएंगी ‘बहनजी’? अलीगढ़ में मायावती का भव्य मंदिर बनाने की तैयारी, भूमि पूजन की तारीख पर टिकी निगाहें
- एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम
- सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त

