Rajasthan News: जोधपुर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि एक 13 साल के बच्चे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मां बच्ची को ढूंढते हुए घर के बाहर आई तो बाहर खेल रहे बच्चों ने बताया कि सामने वाले घर में है। जब मां पहुंची तो आरोपी बच्ची से गलत हरकत कर रहा था। बच्ची की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। 13 साल का पड़ोसी उसे मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां बच्ची से अश्लील हरकते करने लगा। बच्ची का मेडिकल कराया गया है फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। आरोपी बालक को संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आरोपी बालक मोबाइल देखता रहता है। वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आदी है।
एक महीने में जोधपुर में 7 दुष्कर्म की घटनाएं
- 12 अगस्त बासनी में 35 वर्षीय नेपाली ने 11 की बच्ची से दुष्कर्म
- 18 अगस्त चौहाबो के हरीश (45) ने ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया.
- 25 अगस्त को 15 वर्षीय बच्ची से एमजीएच में ठेका कर्मियों ने किया दुष्कर्म.
- 30 अगस्त 17 वर्षीय किशोरी को बाइक पर ले गए युवक, गैंगरेप किया.
- 1 सितंबर नाबालिग छात्रा से पूर्व सहपाठी सहित 7 ने किया गैंगरेप
- 2 सितंबर को नाबालिग बहन को ब्लैकमेल कर मौसेरे भाई ने 5 माह किया दुष्कर्म.
पढ़ें ये खबरें भी
- चीफ जस्टिस के. आर. मोहपात्रा के सम्मान में ओवेशन, बोले- सभी के सहयोग से हाईकोर्ट न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को करेगा और मजबूत
- थाने में गर्भवती महिला और पति के उतरवाए कपड़े, बेल्ट और डंडों से पीटा, एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- ‘DM अंकल, बिजली दिला दो…’ बच्चे का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में प्रशासन, बिजली विभाग में मचा हड़कंप
- सुप्रीम कोर्ट की बड़ी सख्ती, बिना अनुमति न्यायिक कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर शेयर करने पर अंतरिम रोक
- जंगल में फंदे पर लटके मिले महिला-पुरुष, धार और महाराष्ट्र के रहने वाले थे मृतक, जांच में जुटी पुलिस



