Rajasthan News: भारत के चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा के आगामी आम चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसमें राजस्थान से 15 IAS और 3 IPS अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में चुना गया है। इस संबंध में नई दिल्ली के आईआईआईडीईएम में एक ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई, जिसमें 287 IAS, 58 IPS और 80 अन्य सेवाओं के अधिकारियों सहित कुल 425 अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

राजस्थान से नियुक्त IAS अधिकारी
देबाशीष पृष्टि, मंजू राजपाल, अम्बरीष कुमार, आरुषि अजय मलिक, जोगाराम, रोहित गुप्ता, शुचि त्यागी, अर्चना सिंह, राजन विशाल, मनीषा अरोड़ा, एमएल चौहान, पुष्पा सत्यानी, रश्मि शर्मा, आशीष मोदी और बचनेश कुमार अग्रवाल।
IPS अधिकारी:
राघवेंद्र सुहासा, शरत कविराज और अजय पाल लांबा।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ बताया। उन्होंने पर्यवेक्षकों को सभी चुनावी कानूनों, नियमों और दिशानिर्देशों का सख्ती और निष्पक्षता से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, क्षेत्र से सीधी जानकारी प्रदान करने और आयोग की आंख-कान बनने की जिम्मेदारी सौंपी।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
- नवरात्रि पर गरबा पंडाल में एंट्री को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भोपाल में बवाल
