Rajasthan News: गांधी जयंती के अवसर पर राजस्थान में 21 हजार परिवारों को बड़ी राहत मिली, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आवासीय पट्टे वितरित किए। दुर्गापुरा में आयोजित ‘स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण और स्वच्छता के गांधीवादी विचारों को साकार करने में जुटी है।”

उन्होंने कहा, “ये जातियां हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं और आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब इन लोगों को स्थाई आवास देकर हम उनके भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं।”
लाभार्थियों की प्रतिक्रिया
बीकानेर के लाभार्थी मनफूल नाथ ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम पीढ़ियों से स्थाई आवास के बिना भटक रहे थे, लेकिन आज इस पट्टे के जरिए हमें स्थायित्व और सम्मान मिला है।”
सीएम का आश्वासन: मकान भी मिलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा, “आज आपको पट्टा मिला है, और आगे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी बनवाए जाएंगे।” उन्होंने इस योजना को गरीबों के जीवन स्तर में सुधार का एक बड़ा कदम बताया।
पढ़ें ये खबरें भी
- Prabhas Birthday: प्रभास के बर्थडे पर फैंस को मिला ट्रिपल सरप्राइज, ‘फौजी’ के पोस्टर से ‘कल्कि 2’ और ‘सलार 2’ तक पर आया बड़ा अपडेट
- आंध्र प्रदेश में SC के आदेश के बाद EC ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगायी, NDA ने बताया YSRCP की साजिश
- ‘हड़प्पा सभ्यता’ के राखीगढ़ी की बदलेगी तस्वीर, 180 करोड़ से बनेगा आधुनिक म्यूजियम
- बाहुबली अनंत सिंह के तल्ख तेवर, बोले- अन्याय पर पार्टी चुप रही, फिर भी नीतीश हमारे भगवान
- 2023 की लोकपाल रिपोर्ट से मचा हड़कंप: जानिए किस घोटाले की विजिलेंस जांच के आदेश जारी हुए
