Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने डूंगरी बांध परियोजना (राम जल सेतु परियोजना) को लेकर उठ रहे विवादों पर मंगलवार को सफाई देते हुए कहा कि विपक्ष जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है। सचिवालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में तीन मंत्रियों ने परियोजना के पक्ष में विस्तार से जानकारी दी।

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि यह परियोजना पहली बार वसुंधरा राजे सरकार के दौरान प्रस्तावित हुई थीं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक योजना में बांध की क्षमता 230 मीटर थी, लेकिन वर्तमान योजना में इसे 540 MCM क्षमता के साथ बनाया जा रहा है। इससे 4 लाख 3 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और 17 जिलों को पेयजल मिलेगा। मीणा ने स्वीकार किया कि 9 गांवों के लगभग 2350 परिवार प्रभावित होंगे, जिनके पुनर्वास को प्राथमिकता दी जाएगी।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया, विपक्ष जानबूझकर 76 गांव उजड़ने का झूठा प्रचार कर रहा है, जबकि वास्तव में केवल 16 गांव आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित होंगे। कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- हड़ताल के बीच 5 पटवारी निलंबित: नोटिस के बाद भी काम में नहीं लौटने पर गिरी निलंबन की गाज, SDM ने जारी किया आदेश
- पूर्व मंत्री के बंगले में चोरी का मामलाः 16 नल और टोंटियां चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार का माल भी जब्त
- CM शुभेंदु ने 2.5 लाख लोगों को CAA के तहत नागरिकता का किया ऐलान, कहा- ममता हमेशा करती थीं विरोध
- श्रीराम केयर हॉस्पिटल में महिला की उपचार के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा…
- हाईकोर्ट से BJP नेताओं ने वापस लिया कोरोना शुल्क के हिसाब-किताब से जुड़ी PIL, जानिए क्या रही वजह?
