Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां तालाब में नहाते समय दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां अपनी मां के साथ तालाब पर गई थीं। इस हादसे में मां, एक भाई और अन्य लोग बच गए, लेकिन दोनों बहनें नहीं बचाई जा सकीं। पाटन थाना पुलिस ने मामले को लेकर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पाटन थानाधिकारी राम स्वरूप के अनुसार, चोरवड़ गांव की एक महिला कपड़े धोने के लिए तालाब पर गई थी और उसके साथ उसके बच्चे भी थे। महिला मादलदा तालाब के पास कपड़े धो रही थी, जबकि बच्चे तालाब में नहा रहे थे। इस दौरान, छोटी बेटी अंजू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। अपनी छोटी बहन को डूबते हुए देख बड़ी बहन पायल, जो 11 साल की थी, उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद पड़ी। जब दोनों बहनें डूबने लगीं, तो उनकी मां भी चिल्लाते हुए पानी में कूद पड़ी। पास में नहा रहा एक बच्चा भी अपनी मां के साथ गहरे पानी में चला गया।
ग्रामीणों ने की कोशिश लेकिन बचा नहीं सके: घटना के समय आसपास के ग्रामीण तालाब में कूदकर बचाव प्रयास किए। उन्होंने मां और बेटे को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन दोनों बेटियों को बचाना संभव नहीं हो सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। थानाधिकारी राम स्वरूप ने बताया कि जिस तालाब में हादसा हुआ, वह मुख्य तालाब एमपी में आता है, जबकि इसका बैक वाटर राजस्थान के पाटन थाना क्षेत्र तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र के लोग अक्सर नहाने और कपड़े धोने के लिए इस तालाब का उपयोग करते हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- हमीरपुर में जाम ने ली सर्पदंश पीड़िता की जान, एंबुलेंस एक घंटे फंसी रही
- बिहार MLC चुनाव: तिरहुत की स्नातक-शिक्षक सीट पर मतदान जारी, DM ने बूथ केंद्रों का लिया जायजा
- छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा : NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
- Share Market Crash: 800 अंक फिसला सेंसेक्स; विदेशी निवेशकों ने बेचे 3,585 करोड़ रुपए के शेयर
- हरियाणा में बिजली संकट से हाहाकार! गांवों से बड़े शहरों तक बिजली गुल, कहीं जाम तो कहीं सड़कों पर उतरे लोग
