Rajasthan News: ब्यावर के बिजयनगर में स्कूली लड़कियों के साथ रेप और ब्लैकमेल कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला तूल पकड़ रहा है। इस घटना को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश है और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

इसी बीच, कोटा के सुकेत थाना क्षेत्र से 5 लड़कियों के लापता होने की खबर सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है। इस पर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और आरोपियों को अल्टीमेटम जारी किया।
मंत्री ने पुलिस की कार्यशैली पर जताई नाराजगी
कोटा के सुकेत थाना क्षेत्र से पिछले 10 दिनों में 5 लड़कियां गायब हो चुकी हैं। रविवार को कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष जताया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 5 दिन के भीतर सभी लड़कियों को सुरक्षित बरामद करने के सख्त निर्देश दिए।
“बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” – मदन दिलावर
मंत्री मदन दिलावर ने चेतावनी देते हुए कहा कि लड़कियों के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर जितनी भी टीमें लगानी हों, लगाई जाएं, लेकिन लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढकर लाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि यदि इस तरह की घटनाएं जारी रहती हैं, तो सरकार सुकेत में स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय को अन्यत्र शिफ्ट करने या इसे बंद करने पर भी विचार कर सकती है।
“बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता”
मंत्री ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस को इस मामले को प्राथमिकता देते हुए अन्य कार्यों को छोड़कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मदन दिलावर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
- ई-अटेंडेंस व्यवस्था में तकनीकी गड़बड़ीः ऐप से गायब हुए सुबह और पूरे दिन की शिफ्ट के विकल्प, शिक्षकों को हुई भारी परेशानी
