Rajasthan News: राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं, और अब दौसा जिले में भी इस महामारी ने दस्तक दे दी है। जिले में एक 5 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है, जो इस जिले का पहला मामला है। इस खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दौसा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सीताराम मीणाने इस केस की पुष्टि की है।

बच्चे को थी पैर में तकलीफ
जानकारी के अनुसार, बच्चे को पैर में गंभीर तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए लालसोट अस्पताल ले गए। वहां से उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां जांच में बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वर्तमान में बच्चे का इलाज जयपुर के जेके लोन अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे के परिवार और संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान में बढ़ रहे मामले
गुरुवार (29 मई) को राजस्थान के विभिन्न जिलों में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज किए गए, जो जयपुर, जोधपुर, और उदयपुर में सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर में दर्ज हुए। बुधवार (28 मई) को सात नए मामले सामने आए थे, जिनमें दौसा का यह 5 वर्षीय बच्चा, बालोतरा से एक किशोर, बीकानेर से 31 वर्षीय महिला, और जयपुर से एक युवती सहित चार लोग शामिल हैं।
2025 में अब तक 54 मामले
चिकित्सा विभाग के अनुसार, इस साल अब तक राजस्थान में कुल 54 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जयपुर के जेके लोन, ईएचसीसी, और साकेत अस्पताल में एक-एक मरीज, जबकि जोधपुर एम्स में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस वर्ष जयपुर में 17, जोधपुर में 6, उदयपुर में 4, डीडवाना में 3, अजमेर और बीकानेर में 2-2, तथा बालोतरा, दौसा, फलौदी, और सवाई माधोपुर में एक-एक मामला दर्ज हुआ है। एक अन्य मामला भी शामिल है।
एक मरीज की मौत
2025 में अब तक एक मरीज की कोरोना से मृत्यु (Death) हो चुकी है। नए मामलों में जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल, जोधपुर एम्स, जयपुर के आरयूएचएस, रिलायबल अस्पताल, और जयपुरिया अस्पताल में एक-एक केस सामने आए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- रूस-यूक्रेन में सीजफायर पर व्हाइट हाउस का आया बयान, कहा- मेलानिया ट्रंप ने ओलेशकी में युद्धविराम कराया
- Family Full House: ‘ले गई ले गई’ से ‘चलती है क्या नौ से बारह’ तक, करिश्मा कपूर के साथ रोहित शर्मा ने जमकर किया डांस
- मोजतबा खामेनेई की सेहत पर बड़ा दावा, ईरानी राजनयिक बोले- पूरी तरह स्वस्थ हैं सर्वोच्च नेता
- पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, सेना के गुप्त ठिकानों की भेजते थे जानकारी
- औरंगाबाद में फर्जी CID अफसरों ने दिनदहाड़े सेठ जी से ठगे लाखों के सोने के आभूषण, रुमाल में थमाया पत्थर

