Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें कई हार्डकोर अपराधी और संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराधियों पर शिकंजा कसने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।

संदिग्ध शरणार्थियों पर शिकंजा
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सिटी कुवंर राष्ट्रदीप ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोडाला थाना क्षेत्र में 394 रोहिंग्या नागरिक पकड़े गए, जो शरणार्थी के रूप में रह रहे थे। इनमें से कई के पास संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) द्वारा जारी ग्रीन कार्ड भी मिले हैं।
सांगानेर और अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई
सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक, फजर अली, को अवैध रूप से रह रहे होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह जेडीए कॉलोनी बक्सावाला में रह रहा था।
उत्तर जिले के पुलिस उपायुक्त राशि डूडी डोगरा ने बताया कि उत्तर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 250 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का अभियान और उद्देश्य
पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुरू किया गया है। जयपुर पुलिस का उद्देश्य “आम जनता में विश्वास और अपराधियों में भय” की भावना पैदा करना है।
यह कार्रवाई शहर में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर निगरानी बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
