Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां 40 भेड़ चोरी होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन किया है। आमतौर पर वाहन या अन्य सामान चोरी की जांच के लिए पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन भेड़ चोरी के इस मामले में विशेष टीम का गठन करना एक दुर्लभ कदम है।

किशनगढ़ रेनवाल में हुई 40 भेड़ों की चोरी जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल थाना क्षेत्र में इस महीने की शुरुआत में अलग-अलग जगहों से करीब 40 भेड़ों की चोरी की गई थी। भेड़ मालिकों ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन चोरी हुई भेड़ों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। चोरी की घटना से नाराज गुर्जर समाज ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया और भेड़ों को बरामद करने की मांग की।
एसआईटी का गठन, जल्द गिरफ्तारी के निर्देश गुर्जर समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद जयपुर ग्रामीण के एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने 8 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व गोविंदगढ़ थाना प्रभारी हेमराज सिंह गुर्जर करेंगे। एसआईटी को जल्द से जल्द चोरी हुई भेड़ों का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया है। टीम में एसआई देवराज सिंह, एएसआई प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल हरीश सिंह, मुकेश कुमार, देवीलाल और पेमाराम को शामिल किया गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- महिला को घर में बंधक बनाकर डकैती: जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े 3 बदमाश, विसर्जन में गए थे पति
- महाकाल की शरण में मिजोरम के राज्यपाल: जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने पत्नी सहित किए बाबा महाकाल के दर्शन, देश की प्रगति की कामना
- आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, मतदान केंद्र के बाहर मिला BJP प्रत्याशी का पोस्टर, तीसरी बार चेतावनी देकर हटवाया बैनर
- 4 दोस्तों की मौत, दो गंभीर: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी, टायर फटने से खाई में गिर गई कार
- Adani Energy Results : 148% बढ़ा अडाणी एनर्जी का मुनाफा, 1,581 करोड़ रुपए की टैक्स छूट से हुआ बड़ा फायदा, शेयर में गिरावट
