Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल प्रशासन को हैरान कर दिया, बल्कि समाज को भी आईना दिखाया है। दरअसल, एक 8 साल के छोटे से बच्चे ने अपनी सहेली का भविष्य अंधकार में डूबने से बचा लिया। मासूम ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जो गुहार लगाई, उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, इस 8 वर्षीय बालक ने खुद 1098 हेल्पलाइन पर फोन घुमाया। उसने रोते हुए कहा, अंकल प्लीज, मेरी दोस्त की शादी रुकवा दीजिए, वह अभी बहुत छोटी है और उसे स्कूल जाना है। मासूम की इस मार्मिक अपील ने जिला प्रशासन को तुरंत एक्शन मोड में ला दिया। आमतौर पर ऐसे मामलों में बड़े चुप रह जाते हैं, लेकिन इस बच्चे की सूझबूझ ने सबको पीछे छोड़ दिया।
कक्षा 5 की छात्रा और 6 साल की मासूम का हो रहा था विवाह
चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक रामनारायण गुर्जर और दबलाना थाना अधिकारी प्रिया व्यास ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, वहां दो लड़कियों का बाल विवाह करवाया जा रहा था। एक बच्ची की उम्र महज 6 साल थी। दूसरी बच्ची 16 साल की थी। दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के पास ले जाया गया है।
पुलिस की कड़ी चेतावनी और कार्रवाई
गौरतलब है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी की रस्मों को रुकवाया और परिवार वालों को सख्त चेतावनी दी है। केस वर्कर अर्चना मीणा ने बताया कि दोनों बालिकाओं को फिलहाल अस्थाई आश्रय गृह (Shelter Home) में भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
पढ़ें ये खबरें
- 46 चौके और 7 छक्के… नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 78 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
- JTET-2026 का एडमिट कार्ड जारी, 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
- श्रीमंत झा ने जर्मनी पैरा-आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीता एक रजत, एक कांस्य पदक, शहीद सैनिकों को समर्पित किया मेडल
- ग्वालियर ट्रक हादसे के घायलों से मिले CM डॉ. मोहन: जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल; डॉक्टरों को दिए ये निर्देश
- IAS अधिकारी की फर्जी Facebook ID बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगी का आरोपी भी यूपी से पकड़ाया
