Rajasthan News: राजस्थान के सरहदी बाड़मेर जिले के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की खरीद में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है, जहां चामुंडा फार्मास्युटिकल फर्म से बाजार दर से कहीं अधिक कीमतों पर दवाएं खरीदी गईं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एबीडी-प्लस सिरप और अन्य मल्टीविटामिन दवाएं उनकी वास्तविक होलसेल कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर बिलों में दिखाई गई हैं, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है।

घोटाले की परतें तब खुलीं जब पता चला कि शिव ब्लॉक में वर्ष 2025 के दौरान जेनरिक दवाओं की कमी बताकर मनमानी दरों पर खरीद की गई। तत्कालीन ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. खेतसिंह के कार्यकाल में चामुंडा फार्मास्युटिकल से एबीडी-प्लस सिरप खरीदी गई हैं। जिसकी MRP लगभग 57-60 रुपये होने के बावजूद इसे 78 रुपये में खरीदा गया। हैरानी की बात यह है कि वही दवा बाजार में होलसेल में मात्र 12.50 रुपये में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, नियमों को ताक पर रखकर बिलों में MRP का कॉलम खाली छोड़ दिया गया।

ऐसा ही मामला धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल में भी सामने आया है। यहां मल्टीविटामिन सिरप जिसे 10.93 रुपये में खरीदा जाना चाहिए था, उसे पीएमओ डॉ. अशोक बिश्नोई के माध्यम से 80 रुपये में खरीदा गया।
इसी प्रकार एंटासिड दवा को भी 10.93 रुपये की जगह 75 रुपये में खरीदने के गंभीर आरोप हैं। मामले में फर्जी बिल तैयार करने और दस्तावेजों में हेरफेर करने की शिकायतें भी जांच के दायरे में हैं। इस बारे में सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
पढ़े ये खबरें
- ये कैसी डिजिटल क्लास? स्क्रीन पर चला कॉमेडी वीडियो, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- अवैध पार्किंग पर सख्ती : रायपुर यातायात पुलिस ने सर्विस रोड पर खड़े 20 ट्रक-ट्रेलरों का काटा चालान, दी अंतिम चेतावनी
- “जो खुद अनपढ़ हैं वो पढ़ाई की अहमियत क्या जाने…”, पीएम मोदी पर फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- मैं उन्हें सीरियसली नहीं लेता
- जंतर-मंतर से भिवानी तक गूंजा छात्रों का आंदोलन, युवाओं ने खून से राष्ट्रपति को लिखा पत्र
- मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय : अजय राय ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग


