Rajasthan News: जयपुर के दूदू इलाके में सोमवार अल सुबह एनएच-48 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ. नायरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया. पीछे से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गया.

लपटों में घिरे ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही दूदू थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. मृत चालक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है. हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने हटवाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
