Rajasthan News: शहर के बूंदी रोड पर जीएमए टाउनशिप के पास रविवार सुबह 11 बजे एक रोडवेज बस में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जयपुर से कोटा आ रही इस बस में 72 यात्री सवार थे, लेकिन चालक रईस और परिचालक रतनलाल की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर राख हो गई।

नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह 11 बजे घटना की सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सुबह 11:20 बजे से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई, लेकिन आग की तीव्रता इतनी थी कि बस पूरी तरह जल चुकी थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक जांच में आग का कारण ड्राइवर सीट के नीचे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से पहले धुंआ उठा, जिसके बाद चालक और परिचालक ने तुरंत सभी यात्रियों को बस से उतार लिया। घटना के बाद नांता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को रोक दिया ताकि अन्य वाहन आग की चपेट में न आए।
इससे करीब 30 मिनट तक रास्ता जाम रहा। आग का धुआं दूर तक आसमान में दिखाई दे रहा था, जिसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। बस में सवार यात्रियों में स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी शामिल थे। चालक और परिचालक की तत्परता ने एक बड़े हादसे को रोक दिया।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
