Rajasthan News: राजस्थान अब देश के ई-मोबिलिटी हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अलवर जिले के गिलोट-बहरोड़ क्षेत्र में PMI मोबिलिटी सॉल्यूशन लिमिटेड को 65 एकड़ जमीन आवंटित की गई है, जहां 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से एक अत्याधुनिक ई-बस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तैयार होगा। इस परियोजना के लिए भूमि आवंटन रीको (RIICO) के माध्यम से किया गया है।

कंपनी की टीम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर परियोजना की रूपरेखा पेश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट राजस्थान को हरित परिवहन और ‘मेक इन इंडिया’ के क्षेत्र में नई पहचान देगा। उन्होंने इसे “हरित प्रगति की नई रफ्तार” बताते हुए कहा कि इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को नई दिशा मिलेगी।
PMI की सीईओ आंचल जैन ने बताया कि कंपनी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगी और अगली दीपावली तक पहली ई-बस राजस्थान की धरती पर तैयार होगी। उन्होंने कहा कि ई-बसें भविष्य के लिए प्रदूषण का स्थायी समाधान साबित होंगी और यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में कंपनी की ओर से एमडी सतीश कुमार जैन, सीईओ आंचल जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गजेन्द्र यादव, डायरेक्टर दीपांशु द्विवेदी और प्लांट हेड हरीश यादव मौजूद थे। वहीं, सरकार की ओर से रीको चेयरमैन और सीएम के एसीएस शिखर अग्रवाल भी शामिल हुए।
पढ़े ये खबरें
- महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर को भारत लाने पर CM साय ने CBI को दिया धन्यवाद, कहा- जो दोषी होंगे, उन्हें मिलेगी सजा
- झारखंड में जंगली हथिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव, 8 घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम
- राजस्थान के ग्रामीणों ने बहिष्कार के बीच ग्रामीण चुनाव के तीसरे चरण के लिए हुआ मतदान
- गिड़िपबाली भूस्खलन: खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन अस्थायी रूप से स्थगित, अंतिम प्रयास करेगा प्रशासन
- सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत, Two Child Policy पर विचार की जरूरत, 2003 में खुद शर्त को सही ठहराया था
