Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बवाल मच गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर अब हंगामा तय है।

दरअसल, मामला राजस्थान बीज निगम के निदेशक की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ। इस मामले में कांग्रेस डोटासरा के जरिए कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लगातार घेर रही है। इस पर मदन दिलावर ने किरोड़ी लाल मीणा का बचाव करते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन पूरी तरह से बेदाग रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि किरोड़ी लाल मीणा सोने की तरह खरे नेता हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने हमेशा आवाज उठाई है। ऐसे में उन पर आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। उनका दावा है कि जांच के बाद सब साफ हो जाएगा और ये आरोप कहीं टिक नहीं पाएंगे।
मदन दिलावर यहीं नहीं रुके। उन्होंने डोटासरा पर सीधा हमला बोला और कहा कि किरोड़ी लाल मीणा पर डोटासरा का आरोप लगाना ठीक वैसा ही है, जैसे कोई वेश्या किसी पतिव्रता स्त्री के चरित्र पर सवाल उठाए। इस बयान के बाद अब कांग्रेस की ओर से जवाब आना तय माना जा रहा है।
मीडिया से बातचीत के दौरान दिलावर ने सिर्फ डोटासरा ही नहीं, बल्कि पूर्व मंत्री महेश जोशी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैसे कई नेता पहले खुद को पाक-साफ बताते हैं, लेकिन बाद में कानूनी शिकंजे में फंस जाते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग अभी खुद को निर्दोष बता रहे हैं, उन्हें भी जांच प्रक्रिया से गुजरना ही होगा।
पढ़ें ये खबरें
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026, निवेश और नवाचार का केंद्र बनेगा एमपी
- मुजफ्फरपुर में महाअष्टमी पर 5001 दीपों से जगमगाया नवदुर्गा मंदिर, भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- जम्मू में आर्मी अफसर की पत्नी पर जासूसी का आरोप, FIR दर्ज : LoC, अरुणाचल पर कर रही थी रिसर्च ; ChatGPT से बनाए नोट्स
- मुस्लिम बुजुर्ग महिला के निधन पर गांव में थम गई रामलीला, बिजनौर की इस खबर ने जीता देश का दिल

