उदयपुर। Rajasthan News: शहर के एक निजी स्कूल में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर चार साल की एलकेजी की छात्रा के प्राइवेट पार्ट को नोंचने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने शिकायत में बताया कि उनकी चार साल की बेटी एलकेजी में पढ़ती है। 3 अक्टूबर को यह घटना हुई, जिसके बाद बच्ची उदास और सुस्त रहने लगी। उसने रात को खाना नहीं खाया और देर रात करीब 2 बजे अचानक रोने लगी। मां ने पूछने पर बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात बताई और स्कूल में हुई घटना का जिक्र किया। अगले दिन मां बच्ची को लेकर स्कूल पहुंची और क्लास टीचर से बात की, लेकिन टीचर ने सोमवार को दोबारा आने को कहा।
सोमवार को माता-पिता बच्ची को लेकर फिर स्कूल गए और सभी कक्षाओं में जाकर संदिग्ध बच्चे की पहचान करने की कोशिश की। दूसरी कक्षा में पहुंचने पर बच्ची सहम गई और बार-बार एक बच्चे की ओर देखने लगी। जब परिजनों ने उस बच्चे से बात करने की कोशिश की, तो क्लास टीचर ने उन्हें रोक दिया और कक्षा से बाहर निकाल दिया।
स्कूल संचालक ने दो दिन में जानकारी देने का वादा किया, लेकिन अगले दिन जब बच्ची स्कूल गई तो क्लास टीचर ने उसे डराया-धमकाया। स्कूल प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी, जिसके बाद परिजनों ने अपनी स्तर पर जांच की और थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पढ़ें ये खबरें
- दादी ने रात में बाहर घूमने से रोका तो पोते ने खाट के पाए से पीट-पीटकर की हत्या, फिर शव के पास बैठा रहा आरोपी
- भारत में ब्रिटिश लग्जरी कारों पर बड़ी राहत: एस्टन मार्टिन की गाड़ियों के दाम हुए भारी कम, जानें नई कीमतें
- शेल्टर का ‘पेट’ फाड़कर निकला लोहे का दैत्य! यात्रियों का हक डकार गए अफसर, 35 हजार में लुटा दी नगर निगम ने इंदौर की ‘करोड़ों की जमीन’, FR Media को दिया गया टेंडर
- Orange Peel Soap – संतरे के छिलकों को समझते हैं बेकार? फेंकने के बजाय घर पर बनाएं नेचुरल साबुन, जानें बनाने का आसान तरीका और फायदे
- लोकतंत्र के सहारे 27 की सत्ता! भाजपा को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए अखिलेश ने साधा निशाना, वोटर लिस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान
