Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के नगला खरबेरा गांव में दो साल के मासूम गोलू की सिर काटकर हत्या के चार साल पुराने मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया हैं। पुलिस ने 68 वर्षीय तांत्रिक विजयसिंह जाटव को गिरफ्तार किया है, जिसने रंजिश के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

चार साल पहले हुई थी वारदात
थानाधिकारी नेतराम ने बताया कि दिसंबर 2021 में गांव के बलवीर का दो वर्षीय बेटा गोलू घर के बाहर खेलने गया था और लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। करीब तीन हफ्ते बाद, 9 जनवरी 2022 को गांव के पास जंगल में एक बच्चे की कटी हुई खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि यह खोपड़ी गोलू की थी। इसके बाद मामला हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में दर्ज किया गया।
प्रेम संबंध की रंजिश बनी हत्या का कारण
पुलिस ने तीन साल तक दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की। शक के आधार पर तांत्रिक विजयसिंह को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की गईं, जिसके बाद उसने अपराध कबूल कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि गोलू के पिता बलवीर का एक महिला से प्रेम संबंध था। तांत्रिक विजयसिंह भी उसी महिला के संपर्क में आना चाहता था, लेकिन महिला ने इनकार कर शिकायत की धमकी दी। इससे नाराज विजयसिंह ने बदला लेने के लिए 18 दिसंबर 2021 को गोलू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और सिर काटकर सबूत मिटाने की कोशिश की।
विशेष जांच दल ने सुलझाई गुत्थी
पुलिस अधीक्षक भरतपुर के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल ने डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और साइबर टीम की मदद से तलाशी अभियान चलाया। संदिग्धों के पॉलिग्राफ, ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट के बाद तांत्रिक विजयसिंह पुत्र हरफूल जाटव (68) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने खेतों से बरामद खोपड़ी की डीएनए जांच कर गोलू की पहचान की थी।
पढ़ें ये खबरें
- जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार! नर्सिंग अधिकारियों का टूटा सब्र, प्रमोशन और भर्ती की भी उठाई मांग
- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को CM भगवंत मान का दिवाली गिफ्ट, DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान
- छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्चस्तरीय बैठक…
- विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला, गाद प्रबंधन नीति और यूपी चुनाव को लेकर जानें क्या कही बात
- ट्रैक्टर वर्कशॉप में भीषण आग, आठ ट्रैक्टर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
