Rajasthan News: आस्था और भक्ति की दुनिया में समर्पण की कोई सीमा नहीं होती, और जब यह भक्ति किसी जननेता के लिए हो, तो वह एक नई मिसाल बन जाती है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक दृश्य इन दिनों राजस्थान के सीकर जिले में देखने को मिला, जहां उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी युवक जतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना के लिए अमरनाथ से कांवड़ में गंगाजल लेकर कर्नाटक के आदियोगी मंदिर की पैदल यात्रा पर निकला है।

अमरनाथ से आदियोगी तक 2,700 किलोमीटर की पैदल यात्रा
जतिन की यह यात्रा करीब 2,706 किलोमीटर लंबी है और उन्होंने इसे पूरी तरह पैदल तय करने का निश्चय किया है। यह कोई सामान्य धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि पीएम मोदी के प्रति जतिन की गहरी श्रद्धा और अटूट विश्वास का प्रतीक है। रास्ते में वह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र होते हुए अंततः कर्नाटक पहुंचेंगे।
राजस्थान में मिला भावनात्मक स्वागत
फिलहाल जतिन राजस्थान के सीकर जिले में हैं, जहां उनकी यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने उनके अद्भुत संकल्प और प्रधानमंत्री के प्रति उनकी निष्ठा को सराहा। राजस्थान में वह झुंझुनू, जयपुर, सवाई माधोपुर और कोटा होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेंगे।
संकल्प: जब तक पीएम मोदी नहीं आएंगे, तब तक नहीं चढ़ाएंगे जल
जतिन ने यह भी ऐलान किया है कि वह कर्नाटक के आदियोगी मंदिर पहुंचने के बाद भी गंगाजल तब तक नहीं चढ़ाएंगे, जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं वहां नहीं पहुंचते। उनका कहना है कि चाहे उन्हें कितने भी दिन प्रतीक्षा करनी पड़े, वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- चयन की चुनौतीः राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए अभ्यर्थियों को भेजा गया है ऑनलाइन मूल्यांकन प्रपत्र, जानिए कैसे होगा चयन
- ग्रीवेंस बैठक में अधिकारियों पर भड़के मंत्री, जानिए पूरा मामला
- Education Department Rajasthan: Digital Classroom में छात्रों की Reel वायरल, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
- दो बार स्थगित होने के बाद फिर से शुरू हुई सदन की कार्यवाही, स्कूलों के नामकरण और आरक्षण पर घमासान
- प्रयास आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार: छात्रों ने उठाई आवाज, SDM ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

