Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की झुंझुनूं टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बुहाना थाना में तैनात महिला हेड कांस्टेबल संतोष कुमारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट कर लिया।

आरोपी ने थाने में दर्ज एक मारपीट मामले में परिवादी और उसके भाई को आरोपी नहीं बनाने व मदद करने के बदले कुल 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 10 हजार रुपये वह पहले दो किश्तों में ले चुकी थी। कार्रवाई डीएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में हुईं।
स्वेटर की जेब में रखी घूस की राशि, थाने में ही ट्रैप
ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर गोपनीय सत्यापन कराया गया। 22 अक्टूबर को दर्ज पारिवारिक झगड़े व मारपीट के मामले में हेड कांस्टेबल संतोष अनुसंधान कर रही थीं। उन्होंने परिवादी, उसके भाई और भतीजे को गिरफ्तार न करने के एवज में 30,000 की मांग कीं।
10-15 साल से बुहाना क्षेत्र में तैनात, पुलिस विभाग में हड़कंप
हेड कांस्टेबल संतोष कुमारी पिछले 10-15 साल से बुहाना क्षेत्र में कार्यरत हैं। पिछले 3 साल से बुहाना थाना, 2020-2022 तक पचेरीकलां थाना और इससे पहले लंबे समय तक बुहाना थाना में कांस्टेबल के पद पर।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
