Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बारां के रसद विभाग के निरीक्षक (प्रमोशन पर प्रवर्तन अधिकारी) दिनेश चौबे को कोटा जंक्शन पर 1.76 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने यह कार्रवाई राशन डीलरों से अवैध वसूली के संदेह में की थी। इसके बाद, 30 अक्टूबर को एसीबी मुख्यालय ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले की जांच बारां एसीबी के पुलिस उप अधीक्षक प्रेमचंद मीणा को सौंपी गई है।

डीएसपी प्रेमचंद मीणा ने बताया कि दिनेश चौबे मूल रूप से दौसा जिले के बांदीकुई के निवासी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया नियमों के अनुसार की जाएगी।
एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दिनेश चौबे बारां के राशन डीलरों से अवैध वसूली करके जयपुर जा रहे हैं। इसके बाद, 6 सितंबर को एसीबी कोटा की टीम ने कोटा जंक्शन पर कार्रवाई की। जब चौबे को यात्री प्रतीक्षालय में पकड़ा गया, तब उन्होंने बैग अपना होने से इनकार कर दिया।
चौबे के बैग की तलाशी लेने पर उसमें बारां- अटरू के विधायक राधेश्याम बैरवा का एक पत्र मिला, जिसमें प्रमोशन के बाद भी चौबे को बारां में पदस्थापित करने की सिफारिश की गई थी। इसके अलावा, बैग में डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयों का पर्चा और कुछ राशन दुकानों का स्टॉक विवरण भी मिला। एसीबी की टीम ने स्टेशन के एंट्री और एग्जिट के सीसीटीवी फुटेज भी जांचे, जिसमें चौबे बैग के साथ नजर आए। इस आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई और मामले में मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की गई।
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘किताबों में 40 फीसदी कमीशन खा रही दिल्ली सरकार’, AAP का बड़ा हमला
- मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ सासाराम में फूंक गया चुनाव आयुक्त का पुतला, SIR वापस लेने की मांग
- जर्मनी अग्निकांड में जान गंवाने वाले सिविन-अंजलि के शव नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार
- दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले; कई अहम पदों पर नई तैनाती
- CG News : नवरात्र मेले में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चाकू और बेसबॉल बैट से हमला, FIR दर्ज
