Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को जैसलमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो तहसीलदारों को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

रजिस्ट्री और नामांतरण के बदले मांगी थी रिश्वत
ACB ने भणियाणा तहसीलदार सुमित्रा गोदारा और फतेहगढ़ तहसीलदार शिवप्रकाश को गिरफ्तार किया है। इन पर जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण में सुविधा देने के बदले घूस मांगने का आरोप था।
शिकायत सही पाई गई
ACB के डीजी डॉ. रविप्रकाश मेहरा ने बताया कि एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि दोनों तहसीलदार 60 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। ACB ने शिकायत की सत्यता जांची, जो सही पाई गई। इसके बाद 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दोनों अधिकारियों को ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया गया।
ACB की जयपुर टीम ने एएसपी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग ACB प्रमुख डॉ. रविप्रकाश मेहरा ने की। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों से अब पूछताछ जारी है, और मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Jio Platforms IPO Listing : 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर 2,868 रुपए का फायदा
- छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में हादसा: लाइटिंग करते वक्त तीसरी मंजिल से नीचे गिरा श्रमिक, हालत नाजुक
- बिहार दरोगा भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, पूर्णिया केंद्र से वायरल हुए प्रश्नपत्र, सॉल्वर गैंग की मदद से पास हुए
- MP में किसानों की चमकी किस्मत! लॉटरी से चुने गए 165 विजेता, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिलेगी बुलेट
- Lauki Pulao Recipe : रात के बचे चावल फेंकना छोड़ें, हींग-जीरा डालकर बनाएं चटपटे लौकी राइस, घिया न खाने वाले भी करेंगे पसंद

