Rajasthan News: राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) की टीम ने शनिवार दोपहर जोधपुर जिले के केतु कलां गांव में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ एक लाइनमैन को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम खेमचन्द है.

कुछ दिनों पहले एसीबी को शिकायत मिली थी कि खेमचन्द 1 लाख रुपये की सीट भरने से बचाने के एवज में रिश्वत मांग रहा है. एसीबी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में पहले शिकायत का सत्यापन कराया. इसमें आरोपी की पुष्टि होने के बाद आज एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए लाइनमैन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
इससे पहले एसीबी ने 15 जनवरी को एसीबी ने एक थानाधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था. परिवादी के खिलाफ थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था. मुकदमे को रफा-दफा करने के लिए और परिवादी को राहत देने के नाम पर एसएचओ झंवर मूलाराम ने 50 हजार रुपये मांगे थे. इसके बाद परिवादी ने 17 दिसंबर 2024 को एसीबी कार्यालय से संपर्क किया. अगले दिन हमने में मांग का सत्यापन करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
भारी जुर्माने की बात कहकर डराया
ब्यूरो के एएसपी पारस सोनी ने बताया कि डिस्कॉम (DISCOM) की तरफ से चालान शीट तैयार किया जाता है, जिसमें कमी बताकर आरोपी ने परिवादी को 1 लाख रुपये की शीट फाड़ने का जुर्माना लगने का डर दिखाया था. इसके बाद परिवादी ने एसीबी की जोधपुर ब्रांच में जाकर शिकायत कर दी. आरोपी ने एसीबी जोधपुर ग्रामीण आरोपी खेमचन्द ने शिकायत के सत्यापन के समय भी परिवादी से 3 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे. इस वक्त आरोपी से पूछताछ जारी है.
पढ़ें ये खबरें
- अमेरिका के जॉर्जिया में ब्लॉक पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत; 35 लोग घायल
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
