Rajasthan News: राजधानी के एक निजी स्कूल में दसवीं मंजिल की छत से गिरकर छठी कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा अमायरा की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नीरजा मोदी स्कूल की दस मंजिला इमारत में पढ़ने वाली अमायरा अचानक छत पर पहुंची और झाड़ियों में गिर गई। सिर दीवार से टकराने से गंभीर चोट लगी। चीख सुनकर पहुंचे स्टाफ ने उसे तुरंत मेट्रो मास अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य जानकारी के अनुसार, वह पांचवीं मंजिल से गिरी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। छत तक जाने वाली सीढ़ियों पर भी कैमरा लगा है। एसीपी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्रा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मामले की गहन जांच के आदेश दिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची छत तक कैसे पहुंची। स्कूल प्रशासन से भी विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। घटना से अभिभावकों में रोष है। वे स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है ताकि हादसे के सही कारण सामने आएं।
पढ़ें ये खबरें
- ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो पर मामला दर्ज होते ही फरार हुए अमित जोगी, पुलिस ने घर के बाहर पूछताछ के लिए लगाया नोटिस…
- घर लौटने वालों की राह हुई आसान, बिहार सरकार चलाएगी 200 से अधिक विशेष बसें, 30% डिस्काउंट के साथ बुकिंग शुरू
- सौरभ दास ने शेयर किया CM रेखा गुप्ता का पोस्ट, इससे पहले स्मृति ईरानी का भी कर चुके हैं समर्थन
- निलंबन के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं, शिक्षक को वापस स्कूल ले गईं, कोडरमा में मचा हंगामा
- वंतारा में EARAZA वार्षिक सम्मेलन 2026 संपन्न, वन्यजीव डेटा साझा करने पर जोर
