Rajasthan News: बूंदी जिले में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गेहूं की बोरियों से लदा एक भारी ट्रक सड़क के गड्ढे में फंसने के बाद अचानक पलट गया। यह घटना बूंदी शहर के चित्तौड़ रोड पर सिलोर गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुई। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोग प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

5 सेकंड में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतनी तेजी से हुआ कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। ट्रक जैसे ही सड़क के कमजोर हिस्से पर पहुंचा, मिट्टी धंस गई और मात्र 5 सेकंड में ट्रक गेहूं की बोरियों समेत पलट गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई राहगीर या वाहन नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही भी दिख रही है, जो इस घटना की खतरनाक स्थिति को दर्शाता है।
बारिश ने बढ़ाई सड़क की जर्जर हालत
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत और पक्कीकरण के लिए कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। उनका आरोप है कि भारी बारिश के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है, फिर भी वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई गई।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
