Rajasthan News: नदबई के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना के खिलाफ एक व्यक्ति ने जयपुर सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवाने, खनन लीज की एक खान में साझेदारी करने और वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए करीब 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला लखनपुर थाने में दर्ज कराया है. पीड़ित युवक पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना की वंशी पहाडपुर स्थित खान पर मुनीम का कार्य करता था.

पुलिस के अनुसार गांव डहरा थाना लखनपुर महेशचन्द पुत्र मोतीराम ने दर्ज मामले में बताया है कि, पीड़ित महेश गुर्जर पूर्व विधायक नदबई जोगेन्दर सिंह अवाना की वंशी पहाडपुर थाना रुदावल स्थित खान संया 22 में मुनीम का कार्य करता था. उनकी इस लीज में कार्य के लिये नगला खार थाना रुदावल निवासी पीड़ित के रिश्तेदार बसंता, रमन, मुरारी भी कार्य करने मे शामिल थे. खनन लीज की एक खान में साझेदारी करने की एवज मे रिश्तेदार रमन, बसन्ता, मुरारी से 10 लाख रूपये देने के लिये तय हुए थे, पीड़ित ने पूर्व विधायक जोगेन्दर अवाना को 10 लाख रुपए दिए थे.
इसके बाद पूर्व विधायक जोगेन्दर सिंह अवाना ने कहा कि तू लीज पर प्राईवेट काम करता है. मैं तूझे जयपुर सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी लगवा देता हूं, तू मुझे 10 लाख रूपये देदे, मेरी सरकार मै अच्छी जान पहचान है. आगे मेरी बात हो चुकी है. पीड़ित ने बताया कि मैने झांसे में आकर सचिवालय में फार्म भर दिया और 6 लाख रुपए पूर्व विधायक जोगेन्दर अवाना को दे दिए. शेष 4 लाख रुपए नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ.
पीड़ित का कहना है कि, मैंने पूर्व विधायक जोगेन्दर अवाना के यहा 2 साल तक मुनीम का कार्य किया. उन्होंने केवल दो माह का वेतन 20-20 हजार रुपए दिया. जो कि 22 माह के 5 लाख 72 हजार रुपए लगभग मेरी सैलरी जो आज तक नहीं दी है. खदान वाले, नौकरी लगवाने वाले और सैलरी वाले पैसे सभी मिलाकर लगभग 22 लाख रूपये हो रहे है. जो आज तक पूर्व, विधायक जोगेन्दर अवाना ने नहीं दिए.
पीड़ित का कहना है कि, जब पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना से पैसे मांगे तो, वह टालमटोल करते रहे. बार-बार पैसे मांगने पर जोगिंदर सिंह अवाना ने पीड़ित महेश को गालियां दी, साथ ही धमकी दी कि में तुझे पुलिस से उठाकर झूठे मुक़दमे में फंसवा दूंगा. जब गांव के दूसरे व्यक्ति से महेश ने पूर्व विधायक को फोन करवाया तो, उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

