Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव में एक नाबालिग ने ऑनलाइन गेम खेलने की लत के चलते दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। पैसों की ज़रूरत ने उसे इतना अंधा बना दिया कि उसने गांव की महिला मंगली (पत्नी प्रभुलाल) की बेरहमी से हत्या कर दी।

दुकान से लौट रही थी महिला
8 सितंबर की रात मंगली अपनी सब्जी की दुकान बंद कर घर लौट रही थी। रास्ते में नाबालिग ने पहले तो पैसे छीनने की कोशिश की, लेकिन पहचान हो जाने पर पास पड़ा पत्थर उठाकर महिला के सिर पर वार कर दिया। अगली सुबह उसकी लाश खेत में खून से लथपथ मिली।
महिला के हाथों से उतारे 150 ग्राम चांदी के कड़े
जांच के दौरान घटनास्थल से मिली पीले रंग की धातु की चेन पुलिस के लिए अहम सुराग बनी। इसी से आरोपी तक पहुंचा गया। पूछताछ में सामने आया कि वह ऑनलाइन गेम का आदी था और पैसों के लिए यह हत्या की।
हत्या के बाद किशोर ने महिला के हाथों से करीब 150 ग्राम चांदी के कड़े भी उतार लिए और उन्हें घर के पास गड्ढे में छुपा दिया। पुलिस ने जेवर बरामद कर लिए हैं और आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
