Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक मोर्चे पर एक और बड़ा कदम उठाते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों का तबादला किया है। यह पिछले 24 घंटों में तीसरी तबादला सूची है, जिसमें अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, और अब RAS अधिकारियों की जम्बो सूची जारी की गई है।

बता दें कि 15 दिन में RAS की यह दूसरी बड़ी सूची है। इससे पहले 386 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।
इनका हुआ तबादला
जसवंत सिंह: अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बीकानेर
राजेश सिंह: कार्यकारी निदेशक, RTDC
विवेक कुमार: अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन), पंजीयन और मुद्रांक
रामलाल गुर्जर: अतिरिक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
सुरेश कुमार नवल: राजस्व अपील अधिकारी, जयपुर
अन्य प्रमुख तबादले
सुनील भाटी: अतिरिक्त आयुक्त, कॉलेज शिक्षा, जयपुर
प्रदीप सिंह सांगावत: अतिरिक्त आयुक्त, योजना एवं नीति आबकारी विभाग, उदयपुर
डॉ. विरेंद्र सिंह: प्रबंध निदेशक, SC-ST वित्त विकास सहकारी निगम, जयपुर
संजू शर्मा: राजस्व अपील अधिकारी, अलवर
उदयभानु चारण: ADM, जालोर
मधु रघुवंशी: उपनिदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग, जयपुर
ओमप्रकाश विश्नोई: राजस्व अपील अधिकारी, जोधपुर
इसी प्रकार सीमा शर्मा-1 को रजिस्ट्रार राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर, हरितिमा को रजिस्ट्रार जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर, सोविल माथुर को शासन उप सचिव, गृह(आपदा) विभाग जयपुर, भावना गर्ग को OSD (परीक्षा) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, अनुपमा टेलर को अतिरिक्त निदेशक ICDS जयपुर, राकेश कुमार-प्रथम को ADM धौलपुर, मुकेश कुमार मीणा को अति. निदेशक (अस्पताल प्रशासन)-1, राजमेस मुख्यालय जयपुर, राजपाल सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माडा कोटा, विनीता सिंह को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर-प्रथम के पद पर लगाया है।
वहीं, लोकेश कुमार को सहल- संयुक्त शासन सचिव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर, नीलिमा तक्षक को निदेशक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग जयपुर, राकेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, कुचामनसिटी , मेघराज सिंह मीणा को अतिरिक्त निदेशक (शिशु) समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर, शिवचरण मीणा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माडा करौली, सुनीता पंकज को सचिव संगीत नाटक अकादमी जोधपुर, ओमप्रकाश मेहरा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा के पद पर लगाया है।
इसी प्रकार ममता राव को विशेषाधिकार, UID प्रोजेक्ट सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जयपुर, रामावतार गुर्जर को उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक अजमेर वृत्त-प्रथम, मुकेश कुमार को कायथवाल को ADM अलवर, सुमन पंवार को ADM जयपुर-चतुर्थ. लोकेश कुमार मीणा को ADM बाड़मेर, उत्तम सिंह शेखावत को निदेशक (अराजपत्रित), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर के पद पर लगाया है. वहीं, मुकेश चौधरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माडा पाली, नंदकिशोर राजोरा को ADM जोधपुर शहर, राकेश कुमार शर्मा-प्रथम- उप निदेशक, इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान जयपुर, आशीष कुमार को ADM जयपुर द्वितीय, सुरेश चौधरी को भू-प्रबंध अधिकारी टोंक लगाया है।
उधर, धीरेंद्र सिंह को ADM डीग, मोहनलाल खटनावलिया को उपायुक्त, नगर निगम जोधपुर उत्तर, जगदीश प्रसाद गौड़ को सचिव नगर विकास न्यास, सीकर, संतोष कुमार गोयल को रजिस्ट्रार कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर, डॉ. सत्यप्रकाश कस्वां- उपायुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग डूंगरपुर. शेर सिंह लुहाडिया को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी माडा जयपुर के पद पर लगाया है. वहीं, हेमराज परिडवाल को ADM करौली, राजेश मेवाड़ा को ADM उदयपुर शहर, ब्रह्मलाल जाट को उपायुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, कुंतल विश्नोई को ADM जयपुर-तृतीय, राजेंद्र सिंह शेखावत-1 को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जयपुर-प्रथम, अवि गर्ग को उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, हनुमानगढ़-वृत्त लगाया गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- CGBSE Class 10th Result: 10वीं की परीक्षा में 3 छात्रों ने किया टॉप, देखिए टॉपर्स की लिस्ट…
- Barmer News: अब पुलिस सुरक्षित नहीं! सदर थाने से बाइक पार, CCTV खंगाल रही टीम
- Chhattisgarh Class 12th Result: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर…
- जय श्री राम vs जय बांग्ला: ममता बनर्जी के इलाके में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पहुंचने पर बवाल, TMC कार्यकर्ताओं से हुई झड़प
- हमास पर फिर इजरायल ने बरपाया कहर, सैन्य खुफिया प्रमुख को किया ढेर; 7 अक्टूबर के नरसंहार में निभाई थी अहम् भूमिका

