Rajasthan News: बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र के लुखू गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने पानी से भरे टांके में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के मायके वालों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने के बाद, दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

किसी विवाद के बाद हुआ था हादसा
सूत्रों के अनुसार, बाघाराम और उसकी पत्नी अनसी के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद अनसी ने गुस्से में आकर घर के बाहर बने पानी के टांके में छलांग लगा दी। पत्नी को डूबते देख बाघाराम उसे बचाने के लिए टांके में कूदा, लेकिन पानी अधिक होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिवार में बाघाराम की मां और दो साल की बेटी है।
घटना के समय बेटी अपनी दादी के साथ पड़ोस में छाछ लेने गई थी। यह हादसा शनिवार दोपहर हुआ, जब वापस लौटने पर बाघाराम की मां ने अपने बेटे और बहू को घर पर नहीं पाया। जब तलाश की गई, तो दोनों के शव पानी के टांके में मिले।
परिवार पर पहले भी आत्महत्या का साया
मृतक बाघाराम गुजरात में मजदूरी करता था और घटना के दिन सुबह ही घर लौटा था। आसपास के लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच सुबह से ही किसी बात पर विवाद चल रहा था। तीन साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी और परिवार में एक छोटी बेटी भी है। दिल दहला देने वाली बात यह है कि बाघाराम के पिता ने भी 15 साल पहले आत्महत्या की थी, जिससे परिवार पहले ही त्रासदी झेल चुका है।
पढ़ें ये खबरें भी
- चंडीगढ़ में खूनी बदला: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर 17 वर्षीय छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था ‘नैतिक’
- दिल्ली में जनगणना के दूसरे चरण का संभावित शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे
- Bihar MLC Elections: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 8 सीटों पर मतदान जारी
- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल
- झांकी दिखाने के बहाने किशोर को जंगल ले जाकर जानलेवा हमलाः गला और माथे पर 9 बार चाकू से वार, बलि देने का आरोप
