Rajasthan News: राजस्थान में अब इंजीनियरिंग के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी में की जा सकेगी। हाल ही में जोधपुर IIT ने छात्रों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में करने का विकल्प दिया गया था, और अब राज्य के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में शुरू की जा रही है। राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में सत्र 2024-25 से हिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस की पढ़ाई की जा सकेगी।

मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एम. के. आसेरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट में की गई घोषणा के अनुसार, इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी माध्यम से भी पढ़ाई का विकल्प दिया जाएगा। इस कदम से हिंदी भाषी छात्रों को चिकित्सा शिक्षा में बेहतर समझ और प्रगति का अवसर मिलेगा।
नई शिक्षा नीति के तहत मातृ भाषा में पढ़ाई का प्रावधान
देश की नई शिक्षा नीति के तहत मातृ भाषा में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। जुलाई में सबसे पहले जोधपुर IIT में बीटेक के पहले वर्ष की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने की घोषणा हुई थी। अब इसी दिशा में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराने का निर्णय लिया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- चंडीगढ़ में खूनी बदला: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर 17 वर्षीय छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था ‘नैतिक’
- दिल्ली में जनगणना के दूसरे चरण का संभावित शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे
- Bihar MLC Elections: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 8 सीटों पर मतदान जारी
- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल
- झांकी दिखाने के बहाने किशोर को जंगल ले जाकर जानलेवा हमलाः गला और माथे पर 9 बार चाकू से वार, बलि देने का आरोप

