Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को जयपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश की 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे और जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

शाह तीन नए कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित छह दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत मिले निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह के दौरे को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। अमित शाह कानून व्यवस्था, भू-प्रबंधन, सुशासन और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से जुड़ी राज्य स्तरीय समीक्षा कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वे प्रदेश के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरण और दुग्ध उत्पादकों को सब्सिडी राशि के हस्तांतरण की शुरुआत भी करेंगे।
यह तीन महीनों में अमित शाह का राजस्थान का तीसरा दौरा होगा। वे हाल ही में 21 सितंबर को जोधपुर आए थे, जहां उन्होंने रामराज नगर चोखा में पारसमल बोहरा स्मृति महाविद्यालय का शिलान्यास किया था। इससे पहले, 17 जुलाई को उन्होंने जयपुर में सहकार सम्मेलन का उद्घाटन किया था, जबकि 6 अप्रैल को कोटपूतली के पावटा में आमसभा को संबोधित किया था।
पढ़ें ये खबरें
- ‘चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं क्या?’ CM सम्राट के अपराध-क्राइम वाले बयान पर तेज प्रताप का तंज
- देवभूमि के 15 ‘रत्न’ बढ़ाएंगे सूबे का मान: धामी सरकार स्थापना दिवस पर विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को करेगी सम्मानित, देखें दिग्गजों की सूची
- दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद, CM डॉ. मोहन के निर्देश- प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न होने पाए
- Jharkhand Top News: हेमंत सोरेन की याचिकाओं पर 2 दिसंबर को सुनवाई, SIR पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, पलामू में BJP की पदयात्रा, एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- अमृतसर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

