Rajasthan News: प्रदेश की तीसरी सेना भर्ती रैली 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक शहर के महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित होगी। सेना भर्ती रैली में 18 जिलों के युवा भाग लेंगे। भर्ती रैली की तैयारियों के तहत बुधवार को सेना भर्ती कार्यालय कोटा के निदेशक कर्नल अतुल कुमार एवं भर्ती रैली के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अनिल कुमार सिंघल ने महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम का दौरा किया।

भर्ती रैली की व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें पुलिस विभाग को भर्ती स्थल पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाने, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं भर्ती स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं करने के साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन से संबंधित निर्देश दिए गए। रोडवेज के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार बसों की व्यवस्था करने, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भर्ती स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट कनेक्शन सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीएमएचओ कोटा को 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक मेडिकल टीमों, एम्बुलेंस तथा जरूरी दवाओं की व्यवस्था करने, पीएचईडी अभियंताओं को पेयजल नमूनों की जांच करने और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने, जेवीवीएनएल अधिकारियों को भर्ती स्थल पर नियमित रूप से विद्युत व्यवस्था, वायरिंग आदि का निरीक्षण करने, नगर निगम कोटा उत्तर, केईडीएल, केडीए, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारियों को भी उनके विभागों से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए।
पढ़ें ये खबरें
- उमर खालिद ने UAPA केस में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया, अंतरिम जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
- इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव: जो रूट फिर बने टेस्ट कप्तान, ब्रेंडन मैकुलम की जगह स्टीफन फ्लेमिंग होंगे नए हेड कोच
- चंदनबारा में चल रहा था अवैध खाद निर्माण का काला कारोबार, 3 हजार से अधिक बोरे और मशीनें जब्त
- रेल मंत्री वैष्णव से मिले सीएम साय, कहा – छत्तीसगढ़ के संतुलित और समावेशी विकास का मजबूत आधार बनेगा रेल नेटवर्क का विस्तार
- जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट-2026 पर SGPC चीफ हरजिंदर सिंह धामी का बड़ा हमला, पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

