Rajasthan News: वक्फ संशोधन बिल-2025 गुरुवार को लोकसभा में पारित हो गया, जिसे अब राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
गहलोत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शेयर बाजार में गिरावट और रुपये के अवमूल्यन जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार बार-बार अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट करने वाले कानून बना रही है।

गहलोत का केंद्र सरकार पर आरोप
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ऐसा लगता है कि भारत सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शेयर बाजार में गिरावट और रुपये के अवमूल्यन जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बार-बार अल्पसंख्यक वर्ग को निशाने पर लेने वाले कानून बना रही है।”
उन्होंने CAA (नागरिकता संशोधन कानून) का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कानून 2020 में पास हुआ था, लेकिन इसके नियम 2024 में लागू किए गए। राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे को बार-बार उठाकर देश में तनाव पैदा किया गया।
“वक्फ कानून की जरूरत ही नहीं थी”
गहलोत ने कहा कि वक्फ से जुड़े किसी नए कानून की जरूरत ही नहीं थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे लाकर समाज में डर और विभाजन पैदा करने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून का मकसद बहुसंख्यक समाज का ध्यान असली मुद्दों से हटाना और अल्पसंख्यकों के बीच भय का माहौल बनाना है।
पढ़ें ये खबरें
- गुजरात में थर-थर कांपे शराब माफिया: 260 ठिकाने ध्वस्त, लग्जरी बस में बने गुप्त केबिन!
- अब मुर्दे भरेंगे बिल? डायलिसिस यूनिट में बिलिंग का खेल! मृत मरीजों के नाम पर पैसे चढ़ाने का आरोप
- ‘फाड़ देंगे, बर्बाद कर देंगे’, भागलपुर में SI पर महिला से दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप, VIDEO वायरल
- विधायक आरिफ मसूद का विवादित बयान: मंच से टीआई को दी चुनौती, बोले- ‘कोर्ट में देना पड़ेगा जवाब’
- ACP विवेक भगत यौन उत्पीड़न मामला, पत्रकारों की याचिका पर दिल्ली HC ने राहत देने से किया इनकार
