Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 में हुए कन्हैयालाल साहू हत्याकांड पर एक भी शब्द नहीं बोला, जबकि यह घटना पूरे राज्य को झकझोर चुकी थी.

गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, बांसवाड़ा आए प्रधानमंत्री मोदी ने कन्हैयालाल प्रकरण में न्याय को लेकर कुछ नहीं कहा. पहले गृह मंत्री और अब प्रधानमंत्री की चुप्पी जनता को व्यथित कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशील नहीं है और इसे सिर्फ चुनावी राजनीति तक सीमित रखा गया. उनके मुताबिक, एनआईए अपराधियों को तीन साल बाद भी सजा दिलाने में नाकाम रही है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, बेहतर होता अगर प्रधानमंत्री चुनाव से पहले दी गई ‘मोदी की गारंटी’ पर जवाब देते. राजस्थान में इस गारंटी की हवा निकल चुकी है.
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा में केंद्र और राज्य की 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस पर गहलोत ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों का मकसद सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की दिशा बताना होता है, लेकिन अब यह परंपरा खत्म होती दिख रही है. सरकारी मंच से कांग्रेस पर हमला करना उचित नहीं है,” उन्होंने जोड़ा.
गहलोत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव से पहले वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार की किसी योजना को बंद नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा नाम बदलने से हमें ऐतराज नहीं, पर सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार ने या तो कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर दिया है या उन्हें कमजोर कर दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
