Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के फोन टैपिंग मुद्दे पर चल रहा गतिरोध सोमवार को समाप्त हो गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के बीच सहमति बनी कि 19 फरवरी को होने वाला बजट शांतिपूर्ण तरीके से पेश किया जाएगा। विपक्ष ने स्पष्ट किया कि वह बजट के दौरान हंगामा नहीं करेगा, लेकिन अगर फोन टैपिंग पर कोई सवाल उठाता है, तो सरकार 20 फरवरी को इस पर जवाब देगी।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और सभी पक्षों की सुनवाई की गई। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे से भाग नहीं रही है और विपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सदन में अब कोई गतिरोध नहीं रहेगा और बजट शांतिपूर्वक सुना जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बैठक के बाद कहा कि विपक्ष ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। अगर सरकार फोन टैपिंग पर जवाब देती है, तो वह बजट शांतिपूर्वक सुनेगा। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष फोन टैपिंग के आरोप लगा चुके हैं, तो सरकार इस पर जवाब क्यों नहीं दे रही है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बैठक के बाद कहा कि सभी दलों के बीच सहमति बनी है कि सदन की गरिमा को बनाए रखा जाएगा और कोई गतिरोध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को मुद्दे उठाने का अधिकार है और सरकार उन्हें उचित तरीके से जवाब देने की व्यवस्था करेगी।
इससे पहले, 7 फरवरी को फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ था, जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। अब सभी दलों के बीच बनी सहमति के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी बजट सत्र शांतिपूर्वक चलेगा।
पढ़ें ये खबरें
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
- यमुना में सफेद जहरीला झाग फिर दिखने लगा: छठ से पहले मोटी परत जमी, रेखा सरकार के सफाई अभियान पर AAP ने उठाया सवाल
- 6 महीने में 23 मौत की सजा सुनाने वाले जज का ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर से फैमिली कोर्ट में हुई नियुक्ति

