Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी श्रीमती इंदिरा देवनानी की तबीयत बुधवार सुबह अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें घर पर ही बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई, जिसके बाद परिवारजन उन्हें तुरंत जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों की टीम ने उनकी प्रारंभिक जांच की। जांच के बाद स्थिति गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) में शिफ्ट किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं और लगातार स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी SMS अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों से अपनी पत्नी की स्थिति को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही कई राजनीतिक नेता और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल निगरानी में है और आवश्यक उपचार जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
