Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांसवाड़ा जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षक चंद्रकांत वैष्णव ने एक जनसुनवाई के दौरान मंत्री को पहले अपनी पुस्तक को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए ज्ञापन सौंपा और फिर उसी दौरान टेबल पर चुपचाप ₹5000 का लिफाफा रख दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपी शिक्षक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

मेरे जीवन में पहली बार ऐसा हुआ
मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुझे एक ज्ञापन दिया, जिसमें उसकी पुस्तक को RSCERT के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग थी। मैंने पत्र ले लिया, लेकिन थोड़ी देर बाद मेरे फोटोग्राफर ने बताया कि टेबल पर एक लिफाफा पड़ा है। उसमें ₹5000 थे। मैंने तुरंत पुलिस को बुलाया और वह लिफाफा सौंप दिया। यह मुझे फंसाने की सोची-समझी साजिश है।
ज्ञापन में शिक्षक ने क्या लिखा था?
आरोपी शिक्षक चंद्रकांत वैष्णव ने अपने ज्ञापन में लिखा, मैं बांसवाड़ा जिले में लेवल-2 विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्यरत हूं और छात्र जीवन से ही एबीवीपी एवं संघ की विचारधारा से जुड़ा रहा हूं। विभागीय गतिविधियों में मैंने कई दायित्वों का निर्वहन किया है। सरकार नई पाठ्यपुस्तकों का निर्माण करवा रही है, इसलिए RSCERT की कक्षा 6-8 की विज्ञान पुस्तक समिति में मुझे लेखक के रूप में शामिल किया जाए।
घटना से फैली हलचल, शिक्षक गिरफ्तार
घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जनसुनवाई के दौरान रिश्वत की यह कोशिश शिक्षा विभाग और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह पहली बार है जब राजस्थान में किसी मंत्री को सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान इस तरह से रिश्वत देने की कोशिश की गई हो। शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे साजिश करार दिया है, वहीं प्रशासन अब इस पूरे प्रकरण की तह तक जाने की कोशिश कर रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Oscars 2027 में भारत की एंट्री बनी मराठी फिल्म ‘Gondhal’, 13 नवंबर को 6 भाषाओं में देशभर में होगी रिलीज
- खुद विदेशी कोच, फिर भी इंग्लैंड क्रिकेट पर स्टीफन फ्लेमिंग की राय जुदा, कहा- ‘टीम का कोच कोई अंग्रेज ही होना चाहिए’
- शिवा वर्मा मौत मामले से जुड़ी बड़ी खबर : श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, यूपी STF ने की कार्रवाई ; दो आरोपी अब भी फरार
- बिहार विधान परिषद चुनाव, NDA सभी 8 सीटों पर दर्ज करेगा प्रचंड जीत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का दावा
- गायक जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में ‘घर वापसी’: कुमारी शैलजा बोलीं- ‘भाजपा में घुट रहा था दम
