Rajasthan News: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतन चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। यह घटनाक्रम मतदान के बीच सामने आया, जिससे सनसनी फैल गई। इससे पहले, मंगलवार रात मेड़ता की पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी ने भी पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया था।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर भी आरोप
खींवसर में मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतन चौधरी ने अचानक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा के समर्थकों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस आरोप ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया है।
पूर्व विधायक ने भी लगाए आरोप
इसी क्रम में, आरएलपी की पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात पुलिस ने उन्हें एक शादी समारोह में जाने से रोका। उन्होंने पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी गाड़ी और फोन जब्त करने का आरोप भी लगाया।
बता दें कि खींवसर में मतदान जारी है और मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस उपचुनाव में खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 86 हजार 224 मतदाता हैं, और मुख्य मुकाबला भाजपा के रेवंतराम डांगा, आरएलपी की कनिका बेनीवाल, और कांग्रेस के डॉ. रतन चौधरी के बीच है।
पढ़े ये खबरें भी
- CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा को भेजा लीगल नोटिस, 24 घंटे में माफी मांगने की मांग
- राष्ट्रपति विलियम रुटो ने टाटा केमिकल्स का केन्या में काम रोका, कहा- हमें कोई फायदा नहीं हुआ, क्या हम गुलाम हैं
- ग्वालियर नगर निगम में बड़ा फर्जीवाड़ा: प्रॉपर्टी ID बदलकर मालिक का नाम बदला, फर्जी रसीद से कराई रजिस्ट्री; पूर्व अफसरों समेत 4 पर FIR
- ढोल-नगाड़े की आवाज से गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, उत्सव में डूबी मथुरा, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था टाइट
- महंगाई के खिलाफ पानीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, ठेले पर स्कूटी रखकर निकले कार्यकर्ता; सरकार का फूंका पुतला



