Rajasthan News: ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (JEN) पर वसूली का आरोप लगने के बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। मामला कोटा जिले की देवली खुर्द ग्राम पंचायत का है, जहां सेवा पखवाड़े के तहत ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया था।

शिविर में नट समाज की कमला बाई और पिंकी नाम की महिलाओं ने शिकायत की कि बिजली विभाग के जेईएन संतोष कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर उनसे 2 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
कमला बाई ने मंत्री के सामने बताया, संतोष मेरे घर आया और बोला कि मेरा नाम प्रधानमंत्री आवास में आ गया है। मैंने कहा कि आप ग्राम सचिव नहीं हैं, मैं सचिव को जानती हूं। इस पर उसने कहा कि वो सचिव से ऊपर का अधिकारी है और सिर्फ 2 हजार रुपये मांग रहा है। जब मैंने मना किया तो बोला, आंटी जी, ज्यादा नहीं ले रहा हूं, सिर्फ 2 हजार ही तो मांग रहा हूं।
मौके पर मौजूद जेईएन ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन अन्य महिलाओं ने भी कमला बाई का समर्थन किया। कमला बाई ने अपना राशन कार्ड दिखाते हुए उस पर की गई आरोपी की लिखावट का प्रमाण भी पेश किया।
इस पर मंत्री मदन दिलावर ने तत्काल बिजली विभाग का रेजिस्टर मंगवाया और लिखावट का मिलान कराया। प्राथमिक जांच में समानता मिलने के बाद उन्होंने रामगंजमंडी थाने के SHO मनोज सिकरवार को बुलाकर आरोपी जेईएन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ शातिर गिरफ्तार, हत्या समेत चार मामले दर्ज
- छात्राओं के WhatsApp ग्रुप में भेजा आपत्तिजनक वीडियो! शिक्षक पर लगे आरोप, ABVP ने दी आंदोलन की चेतावनी
- ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो पर मामला दर्ज होते ही फरार हुए अमित जोगी, पुलिस ने घर के बाहर लगाया नोटिस…
- घर लौटने वालों की राह हुई आसान, बिहार सरकार चलाएगी 200 से अधिक विशेष बसें, 30% डिस्काउंट के साथ बुकिंग शुरू
- सौरभ दास ने शेयर किया CM रेखा गुप्ता का पोस्ट, इससे पहले स्मृति ईरानी का भी कर चुके हैं समर्थन
