Rajasthan News: जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के बी. फार्मा के सातवें सेमेस्टर के रिजल्ट में भारी गड़बड़ियां सामने आई है। जिसमें इंडस्ट्रियल फार्मेसी के द्वितीय पेपर में करीब 70 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स फेल हो गए।

रिजल्ट में गड़बड़ियों में आरोप है कि कई स्टूडेंट्स के परीक्षा नहीं देने के बावजूद भी पास हो गए। कई स्टूडेंट्स को परीक्षा देने के बावजूद भी अनुपस्थित बता दिया गया। रिजल्ट देखकर स्टूडेंट्स अचंभित रह गए। स्टूडेंट्स ने संशोधित रिजल्ट जारी करने और एक सब्जेक्ट के कॉपी की वापस जांच करने की गुहार लगाई है।
स्टूडेंट्स ने बताया कि रिजल्ट में बी.फार्मा के टॉपर्स स्टूडेंट्स भी इंडस्ट्रियल फार्मेसी के पेपर में फेल हो गए हैं। इसी सब्जेक्ट में 70 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स के 20 से कम मार्क्स आए हैं। जबकि अधिकतर स्टूडेंट्स के अन्य विषयों में 60 प्रतिशत से अधिक मार्क्स आए हैं। ऐसे में एक ही सब्जेक्ट में 70 प्रतिश स्टूडेंट्स का फेल होने से सवालिया निशान लगा है। स्टूडेंट्स ने कॉपियों की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
स्टूडेंट्स के यह भी आरोप है कि बी फार्मा के कुछ स्टूडेंट्स ने एग्जाम ही नहीं दिया, फिर भी रिजल्ट में पास दिखाया गया है। इसके अलावा कुछ स्टूडेंट्स को परीक्षा देने के बावजूद भी अनुपस्थित कर दिया गया। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण से स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ हो गया है। ऐसे में स्वतंत्र कमेटी से जांच करवाई जाए।
पढ़ें ये खबरें
- टीवी डिबेट में सपा प्रवक्ता पर जातिसूचक टिप्पणी से विवाद, संगीत कुमार रागी ने मांगी माफी
- ट्रंप का सूपड़ा साफः यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स को बहुमत, अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकारी हार
- भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर गरमाई सियासत! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा- ‘त्योहारी सीजन में बाजार से रैली निकालने पर क्या अब व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा?’
- हॉस्टल की बदहाली से बगावत पर उतरी नई पीढ़ी: कभी छात्राएं तो कभी छात्र, अब 100 KM पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकले स्टूडेंट्स
- Crime News : अनजान लोगों को दी लिफ्ट, सफर के दौरान आया चक्कर, आंख खुली तो बाइक गायब
