Rajasthan News: जिले के शिव क्षेत्र के मणिहारी गांव में हाई टेंशन लाइन के खंभे लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात प्रशासन और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच सहमति बनने के बाद थम गया। महिला को हिरासत में लेने के विरोध में शुरू हुआ यह आंदोलन देर रात करीब 1 बजे प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद समाप्त कर दिया गया।

महिला की गिरफ्तारी से भड़का मामला
शनिवार को पुलिस ने मणिहारी गांव में हाई टेंशन लाइन के कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक महिला सहित चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया था। इस कार्रवाई के विरोध में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने थाने का घेराव किया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक की मांग थी कि हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जाए और मुआवजे की मांग को लेकर उचित कार्रवाई हो।
देर रात बनी सहमति
रविवार को प्रशासन और ग्रामीणों के बीच देर रात तक वार्ता चली, जिसमें एडीएम, एएसपी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। वार्ता के बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बिना कानूनी कार्रवाई के रिहा किया जाएगा और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
वायरल हुआ घटनास्थल का वीडियो
ग्रामीणों का आरोप है कि महिला अपने परिवार के साथ मुआवजे की मांग को लेकर हाई टेंशन लाइन का काम रुकवाने गई थी। इस दौरान पुलिस और एसडीएम से उसकी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन के आश्वासन के बाद विधायक ने महापड़ाव को स्थगित करने की घोषणा की गई।
पढ़ें ये खबरें
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
